Sambhal: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी। 

जनपद सम्भल की कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 7 मार्च को बलकरणपुर गांव में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों

Mar 11, 2026 - 16:32
94 Views
Sambhal: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी। 
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल की कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 7 मार्च को बलकरणपुर गांव में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक हत्या प्रेम संबंधों के चलते की गई थी।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 7 मार्च को थाना कुढ़फतेहगढ़ को सूचना मिली थी कि बलकरणपुर गांव में एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस और उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में मृतक की पहचान 20 वर्षीय बॉबी के रूप में हुई। शव मिलने के समय उसके हाथ बंधे हुए थे, जिससे साफ हुआ कि युवक को बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के भाई बलबीर ने पुलिस को तहरीर देकर कई लोगों को नामजद किया। पुलिस ने जब गहन जांच की तो सामने आया कि गांव के ही नेपाल नामक व्यक्ति की बेटी से बॉबी के प्रेम संबंध थे। इसी बात से नाराज होकर जसराज, नेपाल, हरपाल, नत्थू और तेजपाल ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर बॉबी की हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जसराज (26 वर्ष), हरपाल (32 वर्ष) और नत्थू लाल (72 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं इस घटना में शामिल अन्य दो आरोपी नेपाल और तेजपाल अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसपी ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा कर दिया जाएगा।

Also Read- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम: शिक्षक प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य और टेली मानस हेल्पलाइन पर जागरूकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow