Hardoi: तीन दिन में हत्या का खुलासा: प्रेम प्रसंग में उलझा किसान- ईंट मारकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार।
कोतवाली संडीला क्षेत्र के ग्राम मीतो में खेत पर बने छप्पर के नीचे मिले किसान के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए
रिपोर्ट- मुकेश सिंह
संडीला /हरदोई : कोतवाली संडीला क्षेत्र के ग्राम मीतो में खेत पर बने छप्पर के नीचे मिले किसान के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
11 फरवरी को रंजीत पुत्र हुकुम सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पिता हुकुम सिंह गांव के किनारे स्थित खेत में जानवरों के लिए बने छप्पर में रोज की तरह गए थे, जहां सुबह उनका शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हत्या की जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपी अमन की मां जमुना देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन सुबह छप्पर में दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान अमन वहां पहुंचा और गुस्से में ईंट से हुकुम सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद अमन और जमुना देवी मृतक के ऊपर रजाई डालकर अपने घर भाग गए।
पुलिस ने अमन पुत्र रामकुमार तथा जमुना देवी पत्नी रामकुमार, निवासी ग्राम मीतो, थाना संडीला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है। साथ ही मां बेटे को जेल भेज दिया गया है। हत्या का खुलासा मात्र दो दिन में किए जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली प्रभारी विद्यासागर पाल, उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव, सौरभ मालिक, रजत त्रिपाठी, मीनाक्षी राणा व हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह व कांस्टेबल सुमित सागर, सचिन शाक्य आफताब की प्रशंसा की गई है।
Also Read- Hardoi : शाहाबाद थाना क्षेत्र की महिला हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











