Sambhal: 24 घंटे में लूट का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 कूलर और कार बरामद। 

जनपद सम्भल के थाना असमोली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर

By INA News Desk
Mar 11, 2026 - 16:27
160 Views
Sambhal: 24 घंटे में लूट का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 कूलर और कार बरामद। 
24 घंटे में लूट का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 कूलर और कार बरामद। 

उवैस दानिश, 

जनपद सम्भल के थाना असमोली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूट का पूरा सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2026 को ग्राम हादरपुर जमनिया निवासी शाहिद ने थाना असमोली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 मार्च की सुबह वह अपने पिकअप वाहन से 20 कूलर लेकर अमरोहा से बहजोई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम मतीपुर के पास एक सफेद सेंट्रो कार में सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि उनकी गाड़ी से कूलर गिर सकते हैं। जब शाहिद ने गाड़ी रोकी तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए पिकअप में रखे 20 कूलर लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना असमोली पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 मार्च को असमोली से इकरोटिया जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवेल के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शमीम, समीर, कासिम और आफताब पुत्र नवाब अहमद निवासी जनपद अमरोहा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 20 कूलर और घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ थाना असमोली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना असमोली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Also Read- दिल्ली में भीषण मुठभेड़: शाहाबाद डेयरी में 11 राउंड फायरिंग, दो बदमाश घायल, बवाना कारोबारी हत्याकांड के फरार आरोपी एनकाउंटर में पकड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow