Bajpur : दो बाइक सवारों ने छीनी 10 हजार रुपये और मोबाइल, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज की

दो बाइक सवार लोगों ने एक बाइक सवार से 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली बाजपुर में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम दियोहरी शांति

Feb 17, 2026 - 21:54
38 Views
Bajpur : दो बाइक सवारों ने छीनी 10 हजार रुपये और मोबाइल, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज की
Bajpur : दो बाइक सवारों ने छीनी 10 हजार रुपये और मोबाइल, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज की

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। दो बाइक सवार लोगों ने एक बाइक सवार से 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली बाजपुर में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम दियोहरी शांति कॉलोनी के निवासी गौतम पुत्र गोविंद करीब दो बजकर तीस मिनट पर अपनी बाइक से गुरु कृपा क्रेशर बाजपुर से पिता से 10 हजार रुपये लेकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से दो युवक बाइक पर आए और सामने बाइक रोक दी। उन्होंने जबरदस्ती गौतम से नकद रकम और मोबाइल छीन लिया। गौतम ने उनका काफी पीछा किया लेकिन वे पकड़े नहीं गए। पीड़ित ने न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow