Sambhal : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर सम्भल में सियासी-सामाजिक बवाल, यादव समाज का तीखा विरोध

यादव समाज ने सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फिल्म दिखाई गई तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। समाज की ओर से फिल्म के पूर्ण बहिष्कार और सि

Feb 17, 2026 - 21:58
 0  9
Sambhal : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर सम्भल में सियासी-सामाजिक बवाल, यादव समाज का तीखा विरोध
Sambhal : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर सम्भल में सियासी-सामाजिक बवाल, यादव समाज का तीखा विरोध

Report : उवैस दानिश, सम्भल

विवादित फिल्मों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के विवाद के बाद अब सम्भल में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया है। फिल्म के नाम और कथित कहानी को लेकर यादव समाज के लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यादव समाज का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की बेटी की एक मुस्लिम युवक के साथ लव स्टोरी दिखाकर पूरे समाज की छवि को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह की कहानी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और इससे आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंच सकता है। विरोध कर रहे लोगों ने सिनेमा हॉल में फिल्म के प्रदर्शन पर कड़ा ऐतराज जताया है।

यादव समाज ने सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फिल्म दिखाई गई तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। समाज की ओर से फिल्म के पूर्ण बहिष्कार और सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शन का भी ऐलान किया गया है। मामला धनारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां यादव समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है। तहरीर में फिल्म पर समाज को बदनाम करने और भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, फिल्म को लेकर उपजा यह विवाद आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow