सम्भल में शिक्षक चुनाव में 71.42% मतदान! DM-SP ने केंद्रों पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सम्भल में हुआ 71.42% मतदान। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा।

By INA News Desk
Oct 23, 2026 - 21:48
6 Views
सम्भल में शिक्षक चुनाव में 71.42% मतदान! DM-SP ने केंद्रों पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट रहा। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरे सम्भल जिले में 71.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी सबसे पहले मतदेय स्थल संख्या-101, विकासखंड कार्यालय पवांसा के कक्ष संख्या-1 पहुंचे। यहां जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारी से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।

उन्होंने निर्वाचन डायरी के रखरखाव और उसे निर्धारित प्रारूप में भरने के निर्देश दिए। डीएम ने मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मतदेय स्थल संख्या-100, तहसील कार्यालय सम्भल के कक्ष संख्या-1 का निरीक्षण किया। यहां मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

  • दोपहर 12 बजे तक 33.07 प्रतिशत मतदान

मतदान दिवस की जारी सूचना के अनुसार, जिले के सात मतदान केंद्रों पर कुल 3,499 मतदाता पंजीकृत थे। सुबह 10 बजे तक 336 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस समय तक मतदान प्रतिशत 9.60 दर्ज किया गया।

वहीं, दोपहर 12 बजे तक मतदान का आंकड़ा बढ़कर 1,157 पहुंच गया था। इनमें 801 पुरुष और 356 महिला मतदाता शामिल थे। इस समय तक कुल मतदान प्रतिशत 33.07 रहा। मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे जिले में 71.42 प्रतिशत मतदान के साथ शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement