Sitapur : नैमिषारण्य में फाल्गुन अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य में फाल्गुन माह की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने सबसे पहले नीमसार के राजघाट पर आदि गंगा गोमती नदी के पवित्र जल में स्नान कि

By INA News Desk
Feb 17, 2026 - 22:01
51 Views
Sitapur : नैमिषारण्य में फाल्गुन अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Sitapur : नैमिषारण्य में फाल्गुन अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

रिपोर्ट : सुरेंद्र मोठी INA NEWS नैमिषारण्य

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य में फाल्गुन माह की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने सबसे पहले नीमसार के राजघाट पर आदि गंगा गोमती नदी के पवित्र जल में स्नान किया और चक्रतीर्थ पर मार्जन किया।फाल्गुन अमावस्या के विशेष संयोग से सुबह चार बजे से ही चक्रतीर्थ कुंड और गोमती नदी के राजघाट पर स्नान शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। इस पावन मौके पर श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर नैमिषारण्य के मुख्य दर्शनीय स्थलों जैसे ललिता देवी मंदिर, कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, बालाजी मंदिर, देवपुरी त्रिशक्ति धाम और देवदेवेश्वर नाथ धाम आदि का दर्शन किया।फाल्गुन अमावस्या पर एक बार फिर तीर्थ में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों और देव स्थलों के दर्शन कर मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र में सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow