Sitapur Flood Alert: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से नैमिषारण्य के गोमती नदी राजघाट व चक्रतीर्थ क्षेत्र हुआ जलमग्न 

नैमिषारण्य तीर्थ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से चक्रतीर्थ परिसर समेत राजघाट और आसपास के विभिन्न शिवालयों

By INA News Desk
Sep 3, 2026 - 12:38
7 Views
Sitapur Flood Alert: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से नैमिषारण्य के गोमती नदी राजघाट व चक्रतीर्थ क्षेत्र हुआ जलमग्न 

 रिपोर्ट: सुरेंद्र मोठी 

नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य तीर्थ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से चक्रतीर्थ परिसर समेत राजघाट और आसपास के विभिन्न शिवालयों व मंदिर परिसरों में पानी भर गया है। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है।

गोमती नदी के बढ़े जलस्तर के कारण घाटों और मंदिर परिसरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नैमिषारण्य पहुंचे श्रद्धालु भी नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए दूर से ही स्नान, आचमन एवं पूजा-पाठ करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।

सुरक्षा अपील: प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए नदी के गहरे पानी में जाने से बचें। घाटों के किनारे सावधानी बरतें और बच्चों को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाने दें। श्रद्धालु सुरक्षित स्थान से ही स्नान, आचमन एवं पूजा-पाठ करें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow