Ballia News Today: भाजपा सरकार की उपेक्षा से बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर लोग- जेपी अंचल

बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर बाढ़ को लेकर गंभीर लापरवाही का आरोप

By INA News Desk
Sep 3, 2026 - 12:27
33 Views
Ballia News Today: भाजपा सरकार की उपेक्षा से बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर लोग- जेपी अंचल
Advertisement
Advertisement

Report- Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर बाढ़ को लेकर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बुधवार को डाक बंगले में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बलिया को बाढ़ से निजात दिलाने के प्रति सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार में शुरू हुई शिवपुरी गंगा घाट, भारती-चांदपुर, घाघरा सेतु और सिकंदरपुर के खरीद-दरौली बांध जैसी प्रमुख परियोजनाएं साढ़े नौ साल बाद भी अधूरी पड़ी हैं।

विधायक अंचल ने कहा - "समाजवादी पार्टी की सरकार पाठशाला बनाती है, और भाजपा सरकार कंपोजिट मधुशाला बनाती है।"

उन्होंने बताया कि इस साल बाढ़ और कटान से 50 से अधिक मकान नदी में समा चुके हैं, कई घर कटान के मुहाने पर हैं। गोपाल नगर ताड़ी में लोग पलायन को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन बाढ़ की स्थायी योजना की घोषणा के बजाय सिर्फ राहत सामग्री बंटी।

बिजली पर उन्होंने कहा कि 18 घंटे के दावे के उलट 10 घंटे भी आपूर्ति नहीं हो रही, जिससे बाढ़ में "कोढ़ में खाज" वाली स्थिति है। सरकारी अस्पतालों में करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे हैं, दवा-जांच ठप है।

अंचल ने कहा कि सपा सरकार बनी तो केजी से पीजी तक शिक्षा फ्री होगी, महिलाओं की यात्रा फ्री होगी और बंद विद्यालय फिर खोले जाएंगे। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत वितरण और वैज्ञानिक तरीके से स्थायी कटान रोधी कार्य शुरू कराने की मांग की।

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement