Deoband : शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण, निकाह के 12 दिन बाद तलाक, युवती ने पशु चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप

आरोपी ने शादी का वादा करके उसका शोषण किया। पीड़िता का कहना है कि उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। निकाह के 12 दिन बाद आरोपी ने ससुराल

Feb 17, 2026 - 22:04
35 Views
Deoband : शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण, निकाह के 12 दिन बाद तलाक, युवती ने पशु चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप
AI Image; Deoband : शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण, निकाह के 12 दिन बाद तलाक, युवती ने पशु चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप

देवबंद। एक युवती ने खंडजा गांव के एक पशु चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि आरोपी से पिछले पांच साल से संबंध था।

आरोपी ने शादी का वादा करके उसका शोषण किया। पीड़िता का कहना है कि उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। निकाह के 12 दिन बाद आरोपी ने ससुराल पक्ष से संपर्क करके शादी तुड़वा दी। अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow