Sambhal: एनएसएस शिविर में ‘नो स्मोकिंग डे’ पर जागरूकता अभियान, गोष्ठी और रैली के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश। 

सम्भल के हल्लू सराय स्थित एम.जी.एम. (पी.जी.) कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर

By INA News Desk
Mar 11, 2026 - 16:22
83 Views
Sambhal: एनएसएस शिविर में ‘नो स्मोकिंग डे’ पर जागरूकता अभियान, गोष्ठी और रैली के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश। 
डॉ. नीरज शर्मा

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के हल्लू सराय स्थित एम.जी.एम. (पी.जी.) कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान बुधवार को ‘नो स्मोकिंग डे’ के अवसर पर छात्रों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में डॉक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बीड़ी-सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से फेफड़ों का कैंसर, हार्ट अटैक, पैरालिसिस, नेक्रोसिस और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और समाज में लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर का मुख्य उद्देश्य ही सेवा और समाज में जागरूकता फैलाना है, इसलिए छात्र घर-घर जाकर लोगों को तंबाकू और नशीले पदार्थों के नुकसान के बारे में बताएँ। इस दौरान यह भी बताया गया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं होनी चाहिए और इस पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने नशामुक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। रैली कॉलेज परिसर से निकलकर आसपास के इलाकों में गई और लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Also Read- गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से मिली मौत की धमकी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement