Sambhal: गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर जागरूकता अभियान तेज।

गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर अधिवक्ता एवं समाजसेवी चौ. रविराज चाहल द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता

Dec 29, 2025 - 17:09
59 Views
Sambhal: गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर जागरूकता अभियान तेज।
गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर जागरूकता अभियान तेज।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर अधिवक्ता एवं समाजसेवी चौ. रविराज चाहल द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न संगठनों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आगामी आम बजट में रेल बजट स्वीकृत करने की मांग की है। इसी क्रम में 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति, सम्भल (कल्कि नगरी) के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री को पत्र मेल किया। वहीं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, पश्चिमांचल के महामंत्री अभिनंदन शर्मा ने भी अलग से पत्र भेजकर रेल लाइन विस्तारीकरण को मंजूरी देने की मांग उठाई।

इस अवसर पर 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि सम्भल एक महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक नगरी है। यहां 68 तीर्थ एवं 19 कूप विराजमान हैं तथा यह महर्षि दधीचि और भगवान परशुराम की तपस्थली रही है। इसके बावजूद संभल से दिल्ली व अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी होती है। मासिक कोसीय परिक्रमा के दौरान देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री अभिनंदन शर्मा ने कहा कि सम्भल–गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग लगभग पांच दशक पुरानी है, लेकिन आज तक यह पूरी नहीं हो सकी। संभल देश-विदेश के पर्यटकों की आस्था का केंद्र है, ऐसे में रेल लाइन का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। अंत में चौ. रविराज चाहल ने कहा कि जागरूकता अभियान को शहर के संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। लगातार पत्राचार से यह विश्वास है कि शीघ्र ही मांग पूरी होगी और इस वर्ष के आम बजट में सम्भल–गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण हेतु रेल बजट स्वीकृत किया जाएगा। इस दौरान राजकुमार शर्मा, चौ. रविराज चाहल, अभिनंदन शर्मा, मुकेश शर्मा, सौरभ गुप्ता, जसपाल सिंह, रामकिशन, महेंद्र स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: रोजगार के लिए सीएम योगी का विजन- जी राम जी के फायदे बताने के लिए गांव-गांव लगेगी चौपाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow