Hardoi: बैंक ऑफ इंडिया, शाखा शाहाबाद ने सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया।
सार्वजनिक क्षेत्र का अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष, ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ की थीम "सतर्कता हमारी
Hardoi: अम्बरीष कुमार सक्सेना
हरदोई। सार्वजनिक क्षेत्र का अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष, ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ की थीम "सतर्कता हमारी साझी जिम्मेदारी" है। गुरुवार को सहोरा गांव में आयोजित जागरूकता अभियान सभा में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दीपक गुप्ता ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों, हितधारकों और व्यापक रूप से समाज के प्रति अपने कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के पोषित लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निदेशों के अनुसार, बैंक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान भ्रष्टाचार को उजागर करने और आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पर्दाफाश तंत्र के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में नागरिकों को सुग्राही बनाने हेतु ग्राम पंचायतों में जागरूकता लाने के लिए “जागरूक ग्राम सभाओं” का आयोजन करने के अलावा बैंक नागरिकों और ग्राहकों के लिए शिकायत निवारण शिविर भी आयोजित करेगा। कहा कि बैंक के सतर्कता विभाग द्वारा फील्ड पदाधिकारियों के साथ मिलकर कर्मचारियों के लिए प्रश्नोतरी, लेख लेखन, रंगोली और नारा लेखन प्रतियोगिताओं जैसी विभिन्न आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक अभियान भी चलाए जाते हैं। जागरूकता फैलाने और निवारक सतर्कता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया।जिसमे ग्रामीण जनों के साथ स्टाफ ने भाग लिया।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने बताया कि सतर्कता जागरूकता अभियान के महत्व पर बाहरी और आंतरिक दोनों हितधारकों को शिक्षित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए गए हैं। कहा कि हर वर्ष अक्टूबर के अंतिम सप्ताह के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है, जिस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल (31 अक्टूबर) का जन्मदिन आता है। यह जागरूकता सप्ताह अभियान नागरिक भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी को बढ़ावा देने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
ग्राहक आउटरीच अभियान एवं ग्राहक जागरूकता अभियान के अंतर्गत सहोरा गांव में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दीपक गुप्ता,पैनल एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव, बैंक क्लर्क असलम अंसारी के अलावा सहोरा गांव के ग्रामीणजन राम सागर, सौरभ मिश्र, छायाकार कृष्णपाल सहित अनेक बैंक ग्राहक शामिल रहे।
Also Read- Hardoi : हरदोई में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला
What's Your Reaction?











