Hardoi : हरदोई में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला

इसी कड़ी में यूथ कौशल विकास संस्थान, निकट आलोक पेट्रोल पंप, जगदीशपुर रोड, बावन, हरदोई में सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। इस मेले में विभि

By INA News Desk
Oct 9, 2025 - 00:44
77 Views
Hardoi : हरदोई में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला
Hardoi : हरदोई में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई द्वारा लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यूथ कौशल विकास संस्थान, निकट आलोक पेट्रोल पंप, जगदीशपुर रोड, बावन, हरदोई में सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा पास 18 से 35 वर्ष के पुरुष व महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

कंपनी में आवेदन के लिए सभी अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल rojgaarsangam-up-gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। इसके बाद साक्षात्कार के जरिए नौकरी पा सकते हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेलों में कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होती है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त समय पर अपने सभी प्रमाण-पत्रों और आवेदन रिज्यूमे के साथ अधिक से अधिक संख्या में आएं और अवसर का लाभ उठाएं।

Also Click : Lucknow : भारत पशुधन ऐप पर मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow