Hardoi : हरदोई में सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली ने आजम खान पर भाजपा के अत्याचारों की निंदा की
शराफत अली ने भाजपा सरकार पर आजम खान के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने आजम खान पर झूठे मुकदमे दर्ज क
हरदोई के समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष शराफत अली ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि आजम खान सपा के प्रमुख नेता हैं। वे पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर आजम खान से शिष्टाचार भेंट की। आजम खान ने अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया।
शराफत अली ने भाजपा सरकार पर आजम खान के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने आजम खान पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए। अखिलेश यादव ने मुलाकात के दौरान कहा कि सरकार बनने पर आजम खान के सभी झूठे मुकदमे वापस होंगे।
शराफत अली ने लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की रैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बसपा की रैली में बसों और स्थानीय लोगों को प्रेरित कर रही है ताकि ज्यादा भीड़ जुटे। बसपा सिर्फ दिखावे के लिए रैली कर रही है। इस रैली के पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा ही रैली में भीड़ जुटा रही है।
Also Click : Lucknow : भारत पशुधन ऐप पर मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
What's Your Reaction?









