Hardoi: हरदोई में 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत 'रन फॉर एम्पावरमेंट- वीमेन मैराथन' का भव्य आयोजन। 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज हरदोई में रिजर्व पुलिस

Oct 9, 2025 - 16:14
41 Views
Hardoi: हरदोई में 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत 'रन फॉर एम्पावरमेंट- वीमेन मैराथन' का भव्य आयोजन। 
हरदोई में 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत 'रन फॉर एम्पावरमेंट- वीमेन मैराथन' का भव्य आयोजन। 
हरदोई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज हरदोई में रिजर्व पुलिस लाइन से अम्बेडकर पार्क तक 'रन फॉर एम्पावरमेंट — वीमेन मैराथन' का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, हरदोई द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

मैराथन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने और किसी भी घटना की स्थिति में नजदीकी थाने या महिला हेल्पलाइन नंबरों पर बेझिझक शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।
पुलिस अधीक्षक ने एंटी रोमियो टीम और थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस आयोजन के माध्यम से समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow