Hardoi: मिशन शक्ति अभियान के तहत छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने
हरदोई। जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उन व्यक्तियों पर नजर रखी जो महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रामजी पुत्र लालाराम उर्फ आशाराम, निवासी ग्राम भुलभुलिया मजरा भूरा टीकुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि वह राह चलती महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसता था। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 137/26, धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
- उपनिरीक्षक डोली शर्मा
- कांस्टेबल भानू प्रताप यादव
- कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह
पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?









