Hardoi: चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद। 

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों

Mar 28, 2026 - 21:56
 0  9
Hardoi: चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद। 
चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद। 

हरदोई। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया सामान भी बरामद किया है। 

पुलिस के अनुसार 27 मार्च 2026 को संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम तलेपुर निवासी गोविंद पुत्र हरद्वारी किसान ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात ऑटो चालक और उसके साथियों द्वारा उसका सामान चोरी कर लिया गया है। इस मामले में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों—नसीम पुत्र रहीश गद्दी, सोहन उर्फ गगन मिश्रा पुत्र मुन्ना मिश्रा और नितिन कश्यप पुत्र पिंटू कश्यप—को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आरोपी कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु का लॉकेट और 270 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी सोहन उर्फ गगन मिश्रा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामानंद मिश्रा, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत हरदोई में जागरूकता अभियान तेज, ग्राम चौपाल से रन फॉर एम्पावरमेंट तक कार्यक्रम आयोजित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।