हरदोई में पीईटी परीक्षा- डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा, दोनों पालियों में छूटी परीक्षा

हरदोई में यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क दिखा। डीएम और एसपी ने केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा में दोनों पालियों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए।

By INA News Desk
Oct 25, 2026 - 21:26
5 Views
हरदोई में पीईटी परीक्षा- डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा, दोनों पालियों में छूटी परीक्षा
Advertisement
Advertisement

हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा की व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने पहले चरण की दूसरी पाली के दौरान सेंट जेवियर्स हाईस्कूल और महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्रों का सघन मुआयना किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, कक्षों में प्रकाश व बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और मुख्य प्रवेश द्वार पर तलाशी प्रक्रिया की गहन समीक्षा की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस बल को नियमों का कड़ाई से पालन करने और परीक्षा परिसर में अनावश्यक भीड़ या संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी निगरानी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

जनपद में परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली के दौरान कुल 4032 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2773 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1259 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी कुल पंजीकृत 4032 परीक्षार्थियों में से 2816 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 1216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन के कड़े सुरक्षा इंतजामों और सतर्कता के बीच दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement