Hardoi: सवायजपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सवायजपुर पुलिस को

Mar 28, 2026 - 22:06
71 Views
Hardoi: सवायजपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।
सवायजपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सवायजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में 27 मार्च 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान थाना सवायजपुर पुलिस टीम ने सिंधराज पुत्र मनफूल निवासी ग्राम मनिहार, थाना अल्लाहगंज, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना सवायजपुर पर मुकदमा संख्या 65/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पूर्व में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक रंजीत चौधरी, आरक्षी अंकित वर्मा और आरक्षी यशवंत यादव शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read- हरदोई में डबल मर्डर केस का खुलासा: सुरसा पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow