हरदोई में हत्याहरण मेले को लेकर ट्रैफिक रूट डायवर्जन, शनिवार और रविवार को भारी वाहनों पर रोक
हरदोई में प्रसिद्ध हत्याहरण मेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। प्रमुख चौराहों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
हरदोई। जनपद के ऐतिहासिक एवं पावन तीर्थ स्थल पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हत्याहरण मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं
प्रशासनिक योजना के अनुसार थाना बेनीगंज क्षेत्र के मीनाबाजार चौराहे से कोथावां की दिशा में जाने वाले समस्त भारी और बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया है
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष डायवर्जन व्यवस्था शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार की मध्यरात्रि तक पूरी अवधि के लिए प्रभावी रहेगी
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों, ट्रांसपोर्टरों और ट्रक व भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी रूट डायवर्जन चार्ट का पूरी निष्ठा से पालन करें
Also Click : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज, एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात योजना
What's Your Reaction?







