Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने संडीला थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस बल के साथ बाजारों में की पैदल गश्त

निरीक्षण पूरा करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ संडीला के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने

Mar 23, 2026 - 21:05
 0  35
Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने संडीला थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस बल के साथ बाजारों में की पैदल गश्त
Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने संडीला थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस बल के साथ बाजारों में की पैदल गश्त

Report : मुकेश सिंह

हरदोई के पुलिस अधीक्षक ने संडीला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में रखे रिकॉर्ड, मालखाना, हथियार घर, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीवी कैमरों की जांच की।उन्होंने हवालात, पुलिस बैरक और भोजनालय का भी बारीकी से जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने थाने में साफ-सफाई बनाए रखने और सभी कागजातों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण पूरा करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ संडीला के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।गश्त के दौरान संडीला क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह, कोतवाल विद्या सागर पाल, अपराध निरीक्षक इंद्रेश कुमार सिंह यादव और चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बाजार में पैदल गश्त के दौरान सर्राफा व्यापारी संगीत सोनी और अन्य स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।

Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow