Sambhal: कोतवाली के पास कुमल लगाकर दुकान से हजारों की चोरी।

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दीपा सराय निवासी दाऊदुल हसन की दुकान में अज्ञात चोरों ने कुमल लगाकर चोरी की वारदात को

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 17:00  · Updated: Dec 29, 2025 - 18:58
136 Views
Sambhal: कोतवाली के पास कुमल लगाकर दुकान से हजारों की चोरी।
दाऊदुल हसन, दुकानदार

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दीपा सराय निवासी दाऊदुल हसन की दुकान में अज्ञात चोरों ने कुमल लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। दाऊदुल हसन रोज की तरह रविवार शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब दो बजे के बाद उनके मोबाइल फोन पर पुलिसकर्मी का कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उनकी दुकान के पीछे कुमल लगा हुआ है।

सूचना मिलते ही दाऊदुल हसन तत्काल दुकान पर पहुंचे। बाहर से दुकान के ताले सुरक्षित पाए गए, लेकिन जब दुकान खोली गई तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर रखे करीब 15 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरों ने पीछे की ओर से कुमल लगाकर दुकान में प्रवेश किया और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुकान स्वामी की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि कोतवाली के पास इस तरह की चोरी की घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। दुकानदारों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read- मोहन भागवत का हिंदू एकता का आह्वान- सनातन धर्म के पुनरुत्थान और विश्वगुरु भारत की जरूरत पर दिया जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow