Sambhal: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी। 

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 16:47
73 Views
Sambhal: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी। 
शंकर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू अराजनैतिक

उवैस दानिश, सम्भल 

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सम्भल के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में आलू किसानों की बदहाली, आवारा पशुओं से फसल नुकसान, पेयजल संकट, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और बिजली बिलों की गड़बड़ियों समेत कई गंभीर मुद्दे उठाए गए। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस दौरान किसानों ने खिरनी से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों एसडीएम कोर्ट पर धरना देते हुए जल्द से जल्द मांगे पूरी करने की मांग की, मांगे पूरी न होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ज्ञापन में बताया गया कि इस समय आलू की खुदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन किसानों को अपनी फसल 400 से 500 रुपये प्रति कुंतल के बेहद कम दामों में बेचनी पड़ रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। संगठन ने आलू का न्यूनतम मूल्य 2000 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने और सरकारी खरीद केंद्र खोले जाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं द्वारा फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वहीं सड़कों पर पशुओं के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसे में आवारा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित करने की मांग की गई है। हर घर जल योजना के तहत कई गांवों में नालियां और खड़ंजे तोड़ दिए गए हैं, लेकिन आज तक उन्हें सही नहीं कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन ने पानी की टंकियों, नालियों और खड़ंजों को जल्द ठीक कराने की मांग की है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय योजना में ग्राम प्रधान और सचिवों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि पात्र लोगों को लाभ न देकर अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसकी गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बिजली बिलों को लेकर भी किसानों और उपभोक्ताओं की समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा बकाया बिलों में ब्याज माफी और 25 प्रतिशत छूट दिए जाने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा गलत और भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। मांग की गई है कि त्रुटिपूर्ण बिलों को ठीक कर योजना का लाभ दिया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Also Read- मोहन भागवत का हिंदू एकता का आह्वान- सनातन धर्म के पुनरुत्थान और विश्वगुरु भारत की जरूरत पर दिया जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow