Sambhal: डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, जिला अस्पताल में मरीज परेशान; जल्द ठीक होने का दावा। 

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब 15 दिनों

Mar 12, 2026 - 14:39
63 Views
Sambhal: डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, जिला अस्पताल में मरीज परेशान; जल्द ठीक होने का दावा। 
डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब, जिला अस्पताल में मरीज परेशान; जल्द ठीक होने का दावा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से सामान्य मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे अस्पताल आने वाले लोगों को बाहर प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिन मरीजों को डॉक्टर द्वारा आवश्यक एक्स-रे लिखा जा रहा है, उनके एक्स-रे कराए जा रहे हैं।

इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि जो डिजिटल एक्स-रे मशीन पहले चल रही थी, वह खराब हो गई है। इस मशीन की सर्विस और रखरखाव का काम सायरक्स कंपनी के पास है, जिसे AMC के तहत इसकी मरम्मत करनी होती है। कंपनी की ओर से जांच के बाद बताया गया है कि मशीन को ठीक कराने में काफी खर्च आएगा। इसके लिए शासन को पत्र लिखकर मरम्मत का अनुमानित खर्च भेज दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में एक नई डिजिटल एक्स-रे मशीन भी आई है, जो ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। यह मशीन जिले में अन्य पांच स्थानों पर भी लगाई जा रही है। फिलहाल इसके इंस्टॉलेशन के लिए कंपनी के इंजीनियरों का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों के आने के बाद मशीन को इंस्टॉल कर दिया जाएगा और इसके बाद एक्स-रे की सुविधा सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। सीएमएस के मुताबिक इंजीनियर एक-दो दिन में आने की संभावना जता रहे हैं, जिसके बाद मरीजों को राहत मिल सकेगी।

Also Read- Lucknow : अपर्णा यादव ने महिलाओं की समस्याओं पर की समीक्षा बैठक और निरीक्षण, जनसुनवाई में 8 शिकायतें सुनीं, वन स्टॉप सेंटर और लोक बंधु अस्पताल का किया दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow