Lucknow : अपर्णा यादव ने महिलाओं की समस्याओं पर की समीक्षा बैठक और निरीक्षण, जनसुनवाई में 8 शिकायतें सुनीं, वन स्टॉप सेंटर और लोक बंधु अस्पताल का किया दौरा

बैठक के बाद महिला जनसुनवाई हुई जिसमें महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। कुल 8 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्दे

Mar 11, 2026 - 23:55
56 Views
Lucknow : अपर्णा यादव ने महिलाओं की समस्याओं पर की समीक्षा बैठक और निरीक्षण, जनसुनवाई में 8 शिकायतें सुनीं, वन स्टॉप सेंटर और लोक बंधु अस्पताल का किया दौरा
Lucknow : अपर्णा यादव ने महिलाओं की समस्याओं पर की समीक्षा बैठक और निरीक्षण, जनसुनवाई में 8 शिकायतें सुनीं, वन स्टॉप सेंटर और लोक बंधु अस्पताल का किया दौरा

लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) अपर्णा यादव ने आयोग के बैठक कक्ष में महिला कल्याण विभाग और अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और कल्याण से जुड़ी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई। उपाध्यक्ष ने महिलाओं से संबंधित प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के बाद महिला जनसुनवाई हुई जिसमें महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। कुल 8 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए और अधिकांश मामलों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने को कहा गया।

इसके बाद उपाध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा महिलाओं को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गोध भराई कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं और बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

तत्पश्चात लोक बंधु अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और नवजात शिशुओं से मुलाकात की तथा उन्हें किट वितरित कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। बच्चों का अन्नप्राशन कराया और अस्पताल प्रशासन को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत तथा प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow