Barabanki Mandi Inspection News: मंडी में अव्यवस्थाओं पर भड़के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह, मंडी सचिव पर कार्रवाई के निर्देश

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बाराबंकी और सफदरगंज मंडी का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मंडी सचिव पर कार्रवाई और उप निदेशक को नोटिस के निर्देश दिए।

By INA News Desk
Nov 14, 2026 - 21:10
20 Views
Barabanki Mandi Inspection News: मंडी में अव्यवस्थाओं पर भड़के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह, मंडी सचिव पर कार्रवाई के निर्देश
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नवीन मंडी स्थल, बाराबंकी और नवीन मंडी स्थल, सफदरगंज का सघन औचक निरीक्षण किया।

बाराबंकी मंडी परिसर में साफ-सफाई, मरम्मत और रखरखाव कार्यों की बदहाल स्थिति को देखकर निदेशक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि मंडी परिसरों में व्याप्त अव्यवस्थाएं और निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता सीधे तौर पर शासन की छवि को प्रभावित करती हैं, जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

'स्वच्छ मंडी शुभ मंडी' अभियान में लापरवाही पर मंडी सचिव पर गिरी गाज

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने पाया कि लगभग डेढ़ माह तक चलाए गए 'स्वच्छ मंडी शुभ मंडी' अभियान के बावजूद बाराबंकी मंडी परिसर में छोटी-मोटी टूट-फूट की मरम्मत, नालियों की सफाई और कचरे के समुचित निस्तारण पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां तक कि पेड़ों की रंगाई-पुताई जैसे सामान्य कार्य भी अधूरे पड़े थे।

इस गंभीर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए निदेशक ने मंडी सचिव बाराबंकी के विरुद्ध विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी है।

बजट जारी करने में देरी पर उप निदेशक अयोध्या से मांगा जवाब

निरीक्षण में यह तथ्य भी सामने आया कि ए-प्लस श्रेणी प्राप्त नवीन मंडी स्थल, बाराबंकी में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए आठ लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जानी थी, लेकिन उप निदेशक स्तर से बजट जारी करने में अनावश्यक विलंब किया गया।

इस उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए निदेशक ने अयोध्या के उप निदेशक (प्रशासन/विपणन) अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि होने के बावजूद उसका उपयोग न हो पाना अधिकारियों की अकर्मण्यता को दर्शाता है।

सफदरगंज मंडी की सड़कों पर गड्ढे देख जताई नाराजगी

इसके पश्चात निदेशक ने लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण नवीन मंडी स्थल, सफदरगंज का भी जायजा लिया। मंडी परिसर की सड़कों पर गड्ढे पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा कि अत्यंत कम लागत में होने वाली इस मरम्मत की ओर अयोध्या के उप निदेशक (निर्माण) श्याम सिंह और मंडी सचिव द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़कों के गड्ढे भरवाने और परिसर को सुगम व किसान हितैषी बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : UP Startup Ecosystem: यूपी में स्टार्टअप को मिलेगी नई रफ्तार, 12 सप्ताह के एक्सीलरेटर प्रोग्राम से होगा कारोबार विस्तार, डीप-टेक को विशेष छूट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement