Lucknow : उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने लखनऊ स्थित आईबीएम गवटेक लैब्स का किया दौरा
कार्यक्रम की मेजबानी आईबीएम के डेटा एवं एआई बिजनेस हेड इंदरदीप ढिल्लों द्वारा की गई। इस अवसर पर मंत्री ने आईबीएम की अत्याधुनिक सुविधाओं का भी अवलोकन किया और कं
एआई और आईटी ऑटोमेशन के माध्यम से शासन एवं कल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने आज लखनऊ स्थित आईबीएम (IBM) गवटेक लैब्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों का अवलोकन किया और यह समझने का प्रयास किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा आईटी ऑटोमेशन जैसी उभरती तकनीकों का उपयोग कर राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं प्रशासनिक योजनाओं की डिलीवरी को किस प्रकार और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर मंत्री के साथ तकनीकी सलाहकार अनुज गौर भी उपस्थित रहे। मंत्री ने विशेष रूप से इस बात में रुचि दिखाई कि आईबीएम की गवटेक लैब्स राज्य के विद्यार्थियों को एआई तथा अन्य उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में कौशल विकास (अपस्किलिंग) प्रदान करने में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
आईबीएम गवटेक लैब्स के निदेशक अनुज गुप्ता ने मंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न अत्याधुनिक आईटी अनुप्रयोगों के प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया। इनमें वायु प्रदूषण निगरानी (Air Pollution Monitoring), स्वचालित कार्यप्रवाह (Automated Workflows) सहित कई तकनीकी समाधान शामिल थे, जो भविष्य में शासन प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में सहायक हो सकते हैं।
कार्यक्रम की मेजबानी आईबीएम के डेटा एवं एआई बिजनेस हेड इंदरदीप ढिल्लों द्वारा की गई। इस अवसर पर मंत्री ने आईबीएम की अत्याधुनिक सुविधाओं का भी अवलोकन किया और कंपनी के कर्मचारियों से संवाद किया। उल्लेखनीय है कि यहाँ कार्यरत अधिकांश कर्मचारी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हैं।
आईबीएम गवटेक लैब्स में वर्तमान में 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं तथा आगामी वर्षों में यहाँ रोजगार के और अधिक अवसर सृजित करने की योजना है। मंत्री ने इस पहल को राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में तकनीकी नवाचार, कौशल विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
.Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी
What's Your Reaction?











