Sambhal: अल इस्लाम ट्रस्ट ने जकात के पैसों से बांटी ईद किटे, गरीबों की मदद के लिए 22 साल से जारी सेवा।
जनपद सम्भल के मौहल्ला हिलाली सराय स्थित मदरसा सिराज उल उलूम में अल इस्लाम ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों को ईद के
उवैस दानिश, सम्भल
जनपद सम्भल के मौहल्ला हिलाली सराय स्थित मदरसा सिराज उल उलूम में अल इस्लाम ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों को ईद के मौके पर किट वितरित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को ईद के त्योहार पर मदद पहुंचाना रहा। ट्रस्ट की ओर से लगभग 100 गरीब परिवारों को ईद किट दी गई।
इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद मियां ने बताया कि संस्था पिछले करीब 22 वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सहायता का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के जो लोग जकात देते हैं, उनके पैसों को सही हकदार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ट्रस्ट निभा रहा है। मदरसों के माध्यम से गरीब और मुस्तहिक लोगों की पहचान कर उन्हें मदद उपलब्ध कराई जाती है। मौलाना मोहम्मद मियां ने बताया कि अल इस्लाम ट्रस्ट के सहयोगकर्ताओं के सहयोग से यह कार्य लगातार किया जा रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है और संस्था इस काम में एक माध्यम की भूमिका निभा रही है। रमजान के महीने में गरीबों की जरूरत को देखते हुए किट की संख्या भी बढ़ा दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट की ओर से हर महीने भी गरीबों को सहायता दी जाती है, लेकिन रमजान के महीने में विशेष रूप से ईद किट वितरित कर लोगों की मदद की जाती है ताकि गरीब परिवार भी खुशी के साथ ईद मना सकें। मौलाना मोहम्मद मियां ने समाज के लोगों से अपील की कि वे आगे आकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते सभी को एक-दूसरे की सहायता करनी चाहिए और किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। इससे समाज में भाईचारा और एकता मजबूत होती है।
What's Your Reaction?











