Sambhal : पीएम श्री विद्यालय भुलावई में ग्राम चौपाल आयोजित, सुशासन से आत्मनिर्भरता तक योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य

By INA News Desk
Jan 8, 2026 - 21:41
49 Views
Sambhal : पीएम श्री विद्यालय भुलावई में ग्राम चौपाल आयोजित, सुशासन से आत्मनिर्भरता तक योजनाओं की जानकारी
Sambhal : पीएम श्री विद्यालय भुलावई में ग्राम चौपाल आयोजित, सुशासन से आत्मनिर्भरता तक योजनाओं की जानकारी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

विकासखंड बनिया खेड़ा के पीएम श्री विद्यालय भुलावई में गुरुवार को “सुशासन, स्वास्थ्य, आजीविका एवं शिक्षा” की थीम पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ग्राम चौपाल का उद्देश्य “गांव की समस्या, गांव में समाधान” रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) एवं जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परमेश्वर लाल सैनी तथा माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि चंद्रसेन दिवाकर शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी, जिसमें अब पात्र लाभार्थियों को एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड, टीकाकरण एवं एएनसी जांच पर जानकारी साझा की, जबकि कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री और एफपीओ योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने एनआरएलएम के अंतर्गत लखपति दीदी, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि एवं फार्मर रजिस्ट्री के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि समूहों के माध्यम से बहन-बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्राम चौपाल को प्रशासन और जनता के बीच सेतु बताते हुए कहा कि इससे समस्याओं का समाधान गांव में ही संभव हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने अस्थाई गौशाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow