बिजनौर की घुमंतू बस्ती में समरसता सेवा संस्थान की पहल, मंत्री असीम अरुण ने शुरू कराया सिलाई प्रशिक्षण व स्वास्थ्य शिविर।

घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से समरसता सेवा संस्थान लगातार

Mar 11, 2026 - 13:03
91 Views
बिजनौर की घुमंतू बस्ती में समरसता सेवा संस्थान की पहल, मंत्री असीम अरुण ने शुरू कराया सिलाई प्रशिक्षण व स्वास्थ्य शिविर।
बिजनौर की घुमंतू बस्ती में समरसता सेवा संस्थान की पहल, मंत्री असीम अरुण ने शुरू कराया सिलाई प्रशिक्षण व स्वास्थ्य शिविर।

लखनऊ: घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से समरसता सेवा संस्थान लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को संस्थान द्वारा बिजनौर के अशरफ नगर स्थित घुमंतू बस्ती में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की। 

  • सिलाई प्रशिक्षण से मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

समरसता सेवा संस्थान के संस्थापक सुनील शर्मा ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से बस्ती की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे हुनर सीखकर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। वहीं स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी।

  • 'सीएम युवा योजना' के तहत मिलेंगे उपकरण और ऋण

इस अवसर पर राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर और स्वावलंबन बनाना है। इसी प्रयास के तहत सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सीएम युवा योजना के तहत सिलाई उपकरण और दुकान खोलने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। 

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि अवध प्रांत के घुमंतू जनजाति परिषद के संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य उपस्थित रही।

Also Read- गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से मिली मौत की धमकी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow