हरदोई में 'संवाद सेतु' का शुभारंभ: मंत्री असीम अरुण ने स्वामी विवेकानन्द सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया लॉन्च, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के बीच संवाद को नई ऊँचाई।

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जनपद में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय व संवाद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने

Feb 25, 2026 - 17:04
49 Views
हरदोई में 'संवाद सेतु' का शुभारंभ: मंत्री असीम अरुण ने स्वामी विवेकानन्द सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया लॉन्च, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के बीच संवाद को नई ऊँचाई।
हरदोई में 'संवाद सेतु' का शुभारंभ: मंत्री असीम अरुण ने स्वामी विवेकानन्द सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया लॉन्च, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के बीच संवाद को नई ऊँचाई।

हरदोई: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जनपद में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय व संवाद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से संवाद सेतु (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) व्यवस्था का  समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पायलट प्रोजेक्ट का विधिवत शुभारंभ किया। इस इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जनप्रतिनिधियों व पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति में संपन्न किया गया। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट का आगाज़ हरदोई, गाजियाबाद और कन्नौज के साथ प्रदेश के पहले चरण में शामिल किया गया है।  मंत्री ने इस प्रोजेक्ट के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ होने वाले संवाद को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जायेगी। इस नई व्यवस्था के तहत अब हरदोई में एक प्रभावी कमांड सेंटर सक्रियता से कार्य करेगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि की कॉल 10 मिनट के भीतर रिसीव नहीं की जाती है, तो उसे अनिवार्य रूप से कॉल बैक किया जाए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सरकारी कार्य दिवसों और कार्यालय समय में सीयूजी नम्बर पर पूरी पारदर्शिता के साथ लागू रहेगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन और त्वरित संवाद करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वालों की कार्यवाही की जाएगी। डीएम अनुनय झा ने विश्वास जताया कि इस पहल से जिले में विकास कार्यों की गति तेज होगी और प्रशासन की जवाबदेही जनता के प्रति और अधिक सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, ई0 डिस्ट्रिक मैनेजर देवेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Also Read- 'गरीब का बेटा मंत्री बन गया, समाजवादियों को बुरा लग गया', उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, सदन में लगे ठहाके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow