Prayagraj News: महाकुम्भ (Mahakumbh) के समापन अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi) ने दिये स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश।  

विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुम्भ (Mahakumbh) के अवसर पर लगभग 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुम्भ ....

By INA News Desk
Feb 28, 2025 - 16:26
804 Views
Prayagraj News: महाकुम्भ (Mahakumbh) के समापन अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi) ने दिये स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश।  
Advertisement
Advertisement
  • महाकुम्भ मेला क्षेत्र में 15 दिनों के विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत 
  •  महाकुम्भ मेला क्षेत्र, संगम के घाट, मंदिरों के कॉरिडोर किये जाएंगे स्वच्छ और निर्मल 
  •  महाकुम्भ के बाद भी प्रयागराज आने वाले श्रद्धालु करेंगे स्वच्छ और निर्मल संगम में स्नान 

प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर पिछले 45 दिनों से सनातन आस्था और अध्यात्म का अनवरत प्रवाह महाकुम्भ पर्व के रूप में संपन्न हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुम्भ 2025 का आयोजन जहां अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए जाना गया तो वहीं महाकुम्भ में स्वच्छता के भी कई कीर्तिमान बने। इसी क्रम में महाकुम्भ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही अगले 15 दिन विशेष स्वच्छता अभियान चला कर महाकुम्भ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश भी दिया है। मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के मार्गदर्शन में स्वच्छता मित्रों और गंगा सेवा दूतों ने शुक्रवार से ही मेला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर दी है। आने वाले 15 दिनों में प्रयागराज के संगम क्षेत्र, घाटों और मेले की स्थाई व आस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ किया जाएगा। 

  •  सीएम के निर्देश पर 15 दिनों के स्वच्छता अभियान की शुरुआत  

विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुम्भ के अवसर पर लगभग 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुम्भ को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ महाकुम्भ के तौर पर भी संचालित किया गया। 15,000 से अधिक स्वच्छता मित्रों और लगभग 2000 गंगा सेवा दूतों ने निरंतर गंगा नदी और मेला क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाये रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। इसी क्रम में महाकुम्भ के समापन अवसर पर सीएम योगी ने स्वच्छता कर्मियों और गंगा सेवा दूतों को सम्मानित करने के साथ मेला क्षेत्र, संगम के घाटों और प्रयागराज नगर को स्वच्छ और निर्मल बनाने का निर्देश दिया है। ताकि महाकुम्भ के बाद भी तीर्थराज प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालु साफ और स्वच्छ संगम में पवित्र स्नान कर सकें।

Also Read- Maha Kumbh 2025: समस्या को देखकर भयभीत होने से मिलती है असफलता, सफलता के लिए समाधान पर हमेशा रहे ध्यानः CM योगी

  •  संगम क्षेत्र को श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाएगा स्वच्छ और निर्मल 

मेले की विशेष कार्यधिकारी आकांक्षा राना ने सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप शुक्रवार से महाकुम्भ मेला क्षेत्र की सफाई के विशेष अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसके तहत अगले 15 दिनों तक निरंतर संगम के घाटों, मेला क्षेत्र, मंदिरों और स्थाई व अस्थाई सड़कों को साफ और स्वच्छ करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में लगाये गये 1.5 लाख अस्थाई शौचालयों को भी डिसमेंटल कर हटाया जाएगा। मेला क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नैनी स्थित बसवार प्लांट में किया जाएगा। इसके साथ ही जल निगम नगरीय और ग्रामीण की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन और विद्युत विभाग की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को भी मेले क्षेत्र से हटाने का कार्य शुरू हो गया है। मेला क्षेत्र में लगाये गये साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के टेंट और पण्डाल हटाये जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम प्रयागराज शहर को हरित, साफ और स्वच्छ बनाने का कार्य सुचारू रूप से कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement