Pilibhit: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव आईवीआरआई बरेली में होगा पोस्टमार्टम। 

 पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में एक बाघ का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया।बाघ की मौत के मामले की जानकारी

By INA News Desk
Mar 1, 2026 - 18:57
111 Views
Pilibhit: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव आईवीआरआई बरेली में होगा पोस्टमार्टम। 
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव आईवीआरआई बरेली में होगा पोस्टमार्टम। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत: पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में एक बाघ का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया।बाघ की मौत के मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बाघ की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि के लिए बाघ के शव को वन विभाग  ने पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शनिवार की बीती रात माला रेंज के अंतर्गत महोफ रेंज और माला रेंज के बीच  धमेला वॉच टावर के पास एक बाघ के शव मिलने से हड़कंप पहुंच गया। सूचना मिलती ही प्रभागीय निदेशक  भारत कुमार डी के वन स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने  स्थिति का जायजा लिया। 

सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। मुख्य वन संरक्षक ने भी करीब रात के  दो बजे घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा फील्ड डायरेक्टर और अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने भी पूरे मामले की जानकारी ली। प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डीके ने बताया कि बाघ की मौत कैसे हुई इसके लिए बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत का कारण पता लग सकता है यह सारी प्रक्रिया नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है।

Also Read- Lucknow: सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली को खुलकर सराहा कहा, विदेशी निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow