Pilibhit: इडीसी के सदस्यों और  चिल्ड्रन नेचर क्लब के बच्चों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर, वन एवं वन्य जीवों के  संरक्षण की ली सीख

पीलीभीत टाइगर रिजर्व एवं विश्व प्रकृति निधि के सहयोग से गढ़ा कॉरिडोर अंतर्गत स्थित लालपुर गाँव के चिल्ड्रन्स नेचर क्लब

Jun 12, 2026 - 14:00
35 Views
Pilibhit: इडीसी के सदस्यों और  चिल्ड्रन नेचर क्लब के बच्चों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर, वन एवं वन्य जीवों के  संरक्षण की ली सीख
इडीसी के सदस्यों और  चिल्ड्रन नेचर क्लब के बच्चों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर, वन एवं वन्य जीवों के  संरक्षण की ली सीख

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व एवं विश्व प्रकृति निधि के सहयोग से गढ़ा कॉरिडोर अंतर्गत स्थित लालपुर गाँव के चिल्ड्रन्स नेचर क्लब, स्वयं सहायता समूहों, तथा इको-डेवलपमेंट कमेटी  के सदस्यों के लिए जंगल भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जंगल भ्रमण के दौरान नेचर क्लब के सदस्यों को वन, वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और स्थानीय समुदाय में वन्यजीवों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। साथ ही प्रतिभागियों को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।

प्रकृति के बीच जाकर सीखने का अनुभव प्रतिभागियों के लिए अत्यंत सुखद और ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कंधई लाल, सहायक फील्ड ऑफिसर राजेंद्र कुमार तथा फील्ड सहायक मुकेश कुमार ने प्रकृति एवं वन्यजीवों के महत्व पर प्रकाश डाला। लालपुर ईडीसी के अध्यक्ष बनबारी लाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने चूका पर्यटन स्थल एवं सप्तसरोवर का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। कार्यक्रम ने सभी सदस्यों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया तथा पर्यावरण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Read- सामाजिक न्याय के महानायक और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भव्य रूप से मनाया गया 78वां जन्मदिन, पटना से लेकर दिल्ली तक छाई खुशियों की बहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow