Pilibhit: नहर किनारे खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर किया घायल। 

जनपद के तहसील पूरनपुर के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के किनारे खेत की रखवाली कर रहे एक किसान को बाघ ने हमला बोलकर

Feb 2, 2026 - 16:31
54 Views
Pilibhit: नहर किनारे खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर किया घायल। 
नहर किनारे खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर किया घायल। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत: जनपद के तहसील पूरनपुर के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के किनारे खेत की रखवाली कर रहे एक किसान को बाघ ने हमला बोलकर घायल कर दिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल किस को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाघ के हमले से किसानों और ग्रामीणों में दहशत कायम हो गई।
 
 सोमवार दोपहर पूरनपुर तहसील क्षेत्र के घुंघचिहाई  में हरदोई ब्रांच नहर के टूटा पुल के पास नहर की पटरी पर समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाघ ने सिमराया तालुके घुंघचिहाई निवासी किसान प्रेमराज पुत्र रामदयाल (उम्र 45 वर्ष) जो  अपने गेहूं के खेत की फसल की रखवाली के साथ बकरियां चरा रहा था। तभी अचानक झाड़ियों से निकले एक बाघ ने उस पर  अचानक हमला कर खींचकर ले जाने लगा, किसान की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के खेतों में मौजूद दूसरे किसान दौड़ पड़े और बड़ी मुश्किल  से ब प्रेमराज को  बाघ से छुड़वाया। 

बाघ के अचानक हमले से किसान घायल  हो गया।उसको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी रेंजर भी मौके पर पहुंचे तो वहीं  पूरनपुर के एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और  पूरनपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी व डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने अस्पताल पहुचकर घायल किसान का हाल जाना। बाघ के हमले से किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

Also Read- Lucknow: जनता दर्शन- अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर निरंतर करें कड़ी कार्रवाई- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow