Sambhal: पश्चिम यूपी में AIIMS के लिए चन्दौसी सबसे उपयुक्त स्थान- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एम्स (AIIMS) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 16:39
114 Views
Sambhal: पश्चिम यूपी में AIIMS के लिए चन्दौसी सबसे उपयुक्त स्थान- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एम्स (AIIMS) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सर्वहितकारी और सर्वकल्याणकारी बजट के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को बधाई देती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम यूपी में AIIMS का बनना अब लगभग तय है।

मंत्री गुलाब देवी ने चन्दौसी को AIIMS के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताते हुए कहा कि चन्दौसी पश्चिमी क्षेत्र का एक प्रमुख केंद्र बिंदु है। यहां रेलवे जंक्शन की सुविधा है, गंगा एक्सप्रेसवे भी पास से गुजरता है और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था पहले से मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि AIIMS चन्दौसी में स्थापित होता है तो इससे आसपास के कई जनपदों को सीधा लाभ मिलेगा। मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में सुविधा होगी और यह स्थान सभी के लिए सहज रहेगा। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह इस विषय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अनुरोध करेंगी और जनहित में चन्दौसी को AIIMS के लिए चुने जाने की पहल करेंगी।

Also Read- विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow