Sambhal : शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, चन्दौसी पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा जेल
थाना चन्दौसी में दर्ज मुकदमा धारा 318(4), 319(2), 305 व 61(2) बीएनएस के तहत जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी अविवाहित युवकों को शादी का झां
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जनपद के थाना चन्दौसी पुलिस ने शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना चन्दौसी में दर्ज मुकदमा धारा 318(4), 319(2), 305 व 61(2) बीएनएस के तहत जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी अविवाहित युवकों को शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम व कीमती सामान ऐंठते थे। शादी के कुछ ही दिनों बाद महिलाएं घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाती थीं।
पुलिस ने इस मामले में काजल उर्फ नूरजहां खातून, राजीव पुत्र नरेशपाल और पूजा उर्फ आयशा खातून को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अलग-अलग स्थानों पर फर्जी पहचान के साथ सक्रिय थे और सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चांदी की पायल, चांदी की चेन, एक अंगूठी और 4700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था और अन्य जिलों में भी इनके नेटवर्क की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शादी के नाम पर किसी भी तरह के लालच या संदिग्ध प्रस्ताव से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
What's Your Reaction?











