Pilibhit: गोमती उद्गम का कायाकल्प: 56.88 करोड़ की DPR को केंद्रीय मंजूरी, जितिन प्रसाद के प्रयास रंग लाए। 

पीलीभीत के सुप्रसिद्ध माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल के समय विकास हेतु केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 56.88 करोड़ की विस्तृत परियोजना

By INA News Desk
Jan 31, 2026 - 19:36
140 Views
Pilibhit: गोमती उद्गम का कायाकल्प: 56.88 करोड़ की DPR को केंद्रीय मंजूरी, जितिन प्रसाद के प्रयास रंग लाए। 
गोमती उद्गम का कायाकल्प: 56.88 करोड़ की DPR को केंद्रीय मंजूरी, जितिन प्रसाद के प्रयास रंग लाए। 
Advertisement
Advertisement

कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत: पीलीभीत के सुप्रसिद्ध माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल के समय विकास हेतु केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 56.88 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की मिली मंजूरी दे दी है। गोमती भक्तों ने इस बड़ी परियोजना के लिए सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल का जताया आभार। वहीं सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस दूरदर्शी निर्णय एवं ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक धन्यवाद दिया।

लखनऊ की लाइफ लाइन गोमती नदी का उद्गम स्थल पीलीभीत के माधोटांडा में स्थित है नदी  के उद्गम एवं तीर्थ स्थल के समग्र विकास के लिए पीलीभीत के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने अथक प्रयासों पीलीभीत के सुप्रसिद्ध आदि गंगा मां गोमती नदी का अब कायाकल्प जल्द ही होगा। पीलीभीत के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि  माधोटांडा स्थित गोमती नदी उद्गम के  समग्र विकास के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 56.88 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने इस जिले की एक नई शुरुआत बताया साथ ही उन्होंने बताया कि इस परियोजना से घाटों का विकास, सांस्कृतिक परिसर का निर्माण, पर्यटन सुविधाएँ और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह पहल गोमती नदी को उसकी पवित्रता, गरिमा और ऐतिहासिक पहचान के साथ पुनर्जीवित करेगी।

इस परियोजना के अंतर्गत गोमती नदी उद्गम स्थल का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण घाटों का निर्माण एवं पाथ-वे (Walking Path) का विकास,हरित क्षेत्र, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक परिसर का विकास होगा ।पर्यटकों के लिए सुविधा केंद्र एवं आधारभूत ढांचा,स्थानीय हस्तशिल्प, आजीविका एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दूरदर्शी निर्णय एवं ऐतिहासिक पहल के लिए लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  का हार्दिक धन्यवाद दिया।

Also Read- कांग्रेस ने SIR में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए, कहा BJP कार्यकर्ता विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने के लिए फर्जी फॉर्म 7 दाखिल कर रहे हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement