Pilibhit : नशा सुंघाकर दंपत्ति को किया बेहोश,चार लाख नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव शेरपुर कला में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक दंपति को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और घर में रखी नकदी व जेवरात समेटकर फरा

By INA News Desk
Jan 22, 2026 - 22:17
67 Views
Pilibhit : नशा सुंघाकर दंपत्ति को किया बेहोश,चार लाख नकदी व जेवरात ले उड़े चोर
Pilibhit : नशा सुंघाकर दंपत्ति को किया बेहोश,चार लाख नकदी व जेवरात ले उड़े चोर
Advertisement
Advertisement

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए, पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव शेरपुर कला में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक दंपति को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और घर में रखी नकदी व जेवरात समेटकर फरार हो गए। वारदात का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब दंपति की 10 वर्षीय बेटी की नींद खुली और उसने माता-पिता को बेसुध अवस्था में पाया।गांव निवासी गुड्डू पालेज का काम करते हैं।

बुधवार रात करीब 10:30 बजे वह पत्नी शबाना और तीन बच्चों के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात चोर घर में दाखिल हुए और दंपत्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने की मांग पट्टी, हार, झुमके, चांदी की पायल सहित घर में रक्खा लगभग चार लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बेटी महरबी की नींद खुली तो माता-पिता को होश में न पाकर वह अपने पांच वर्षीय भाई अयान और तीन वर्षीय बहन महरीन के साथ रोने-चिल्लाने लगी।

बच्चों की आवाज सुनकर पूर्व प्रधान फैयाज समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ प्रतीक दहिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में एएसपी ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की।बेहोशी की हालत में महिला शबाना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर गुड्डू ने बताया कि बीज आदि खरीदने के लिए घर में चार लाख रुपये रखे थे, जिन्हें गुरुवार को देने थे। उन्होंने आशंका जताई कि चोर पास में स्थित उनके भतीजे के खाली घर के रास्ते भीतर घुसे होंगे।

इंजेक्शन और रुमाल बरामद पुलिस को मौके से एक इंजेक्शन सिरिंज और रुमाल बरामद हुआ है। आशंका है कि रुमाल में नशीला पदार्थ लगाकर दंपत्ति को बेहोश किया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement