Pilibhit : योगी कैबिनेट में पीलीभीत को मिली बड़ी सौगात- पीलीभीत के दियूनी केसरपुर में बनेगा आधुनिक बस अड्डा

जनपद में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो इसी उद्देश्य के साथ जनपद में आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड निर्माण का रास्ता सा

Jan 7, 2026 - 21:43
 0  33
Pilibhit : योगी कैबिनेट में पीलीभीत को मिली बड़ी सौगात- पीलीभीत के दियूनी केसरपुर में बनेगा आधुनिक बस अड्डा
Pilibhit : योगी कैबिनेट में पीलीभीत को मिली बड़ी सौगात- पीलीभीत के दियूनी केसरपुर में बनेगा आधुनिक बस अड्डा

  • राज्य मंत्री संजय गंगवार का अथक प्रयास लाया रंग जनपद वासियों में खुशी की लहर
  • 921.90 लाख की लागत से 1.317 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा आधुनिक रोडवेज बस अड्डा

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : जनपद को बीते मंगलवार हुई कैबिनेट की बैठक में बड़ी सौगात के रूप में आधुनिक रोडवेज बस अड्डा स्थापना की हरी झंडी मिल गई।अब जल्द ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं से सुसज्जित रोडवेज बस अड्डा मिलेगा ,इसको लेकर जनपद वासियों में खुशी की लहर है। वहीं गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने इस बड़ी सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। जनपद में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो इसी उद्देश्य के साथ जनपद में आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड निर्माण का रास्ता साफ हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल ने दियूनी केसरपुर में नवीन बस स्टेशन की स्थापना और निर्माण के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी।

एआरएम विपुल विपुल पाराशरी ने बताया कि परिवहन निगम को शासन से इस संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त हो गए हैं नवीन बस स्टेशन का निर्माण गाना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रयासों और उनके द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव के बाद बस स्टैंड निर्माण में आने वाली रुकावटें दूर हो गई है। उन्होंने बताया आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टेशन निर्माण के लिए 921.90 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है। बस स्टेशन निर्माण के लिए टनकपुर हाइवे पर कचहरी से सटे दियूनी केसरपुर में 1.317 हेक्टेयर भूमि को चयन कर लिया गया है वर्तमान में इस भूमि को अधिकृत कर लिया गया है और इसे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को हस्तांतरित किए जाने का कार्य भी पूरा हो चुका है अब जल्द ही यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए बस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow