Pilibhit : कहो कविराय - पांच दर्जन कवि व कवयित्रियों ने किया काव्यपाठ, मिला सम्मान, गीत, गजल, छंदों और कविता की महफिल

संस्था अध्यक्ष राजेंद्र आर्य और संयोजक विकास आर्य स्वप्न द्वारा सजाए गए इस काव्य महोत्सव में सुबह से ही कवि और कवयित्रियों का आना शुरू हो गया। दोपहर में कार्य

Dec 24, 2025 - 21:56
 0  20
Pilibhit : कहो कविराय - पांच दर्जन कवि व कवयित्रियों ने किया काव्यपाठ, मिला सम्मान, गीत, गजल, छंदों और कविता की महफिल
Pilibhit : कहो कविराय - पांच दर्जन कवि व कवयित्रियों ने किया काव्यपाठ, मिला सम्मान, गीत, गजल, छंदों और कविता की महफिल

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए, पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के पूरनपुर में सिरसा चौराहा स्थित श्री जी पैलेस में कहो कविराय के मंच पर एक शानदार कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए करीब पांच दर्जन नवोदित कवि और कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही और सभी को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र आर्य और संयोजक विकास आर्य स्वप्न द्वारा सजाए गए इस काव्य महोत्सव में सुबह से ही कवि और कवयित्रियों का आना शुरू हो गया। दोपहर में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और दिन भर शानदार काव्य पाठ चला। श्रोताओं ने लगातार दाद दी।देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा, डॉक्टर यूआर मीत, कहो कविराय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, राजेश राठौर, लज्जा मिश्रा, हेमलता पटेल, अनुराग अवस्थी मोहित, अवनीश शुक्ला, राम कुमार शर्मा, सतीश मिश्र अचूक, विपिन मिश्रा, हर्षित समेत अन्य लोगों ने सभी कवियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में संतोष कुमार पुवायां, अनिल यादव, अनिकेत हरदोई, वंदना ओजल लखनऊ, हर्षित श्रीवास्तव, अंकुर हरदोई, अंकित कुमार प्रजापति सीतापुर, अरूणेश आनंद हरदोई, शिवम् श्रीवास्तव गोला गोकर्णनाथ, अवरेन्द्र अवस्थी फौजी हरदोई, गगन तिवारी हरदोई, रामकिशोर मस्ताना हरदोई, सुमन मिश्रा, विकास मौर्य विक्कू, सीमा मिश्रा सीतापुर, अंकित तुलसी बरेली, पिंकी अरविन्द प्रजापति, पारुल मेहरोत्रा सीतापुर, हरि गोविन्द यादव लखनऊ, आलोक आदर्श सीतापुर, विमल कुमार प्रजापति हरदोई, अंकित चक्रवर्ती सितारगंज, संजय सरस हरदोई,डॉ अवधेश कुमार बरेली, डॉ नीता सुशील अग्रवाल, डॉ नीराजना शर्मा नीर, डॉ सुगंध विकास बाजपेई, संजीता सिंह, सुषमा आर्य, रमा वर्मा, वर्षा पटेल, शाफिया कादरी, अनीता विश्वकर्मा, गीता गुंजन राठौर, राम अवतार शर्मा, सतीश मिश्र अचूक, राजेश कुमार राठौर राज, राजेंद्र अवस्थी किंकर, प्रदीप मिश्र, स्वाभिमान सिंह, शशि शेखर मिश्र, अम्बर मिश्र, प्रियांशु त्रिपाठी, बीसलपुर राकेश रतन बीसलपुर, राजेश कुमार शर्मा बिलसंडा, अशोक शर्मा बीसलपुर, प्रशांत शांडिल्य बिलसंडा, आदर्श गंगवार ललौरीखेड़ा, के रतन मंडल पीलीभीत, श्यामाचरण शर्मा बीसलपुर ने काव्य पाठ किया।

Also Click : Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow