Pilibhit : पीलीभीत में छाया घना कोहरा और चली बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ी
तराई की तलहटी में स्थित पीलीभीत जनपद में इन दोनों कड़ाके की ठंड पड़ने लगी जिससे सामान्य जीवन अस्त व्यस्त होने लगा पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फीली बर्फबारी और उत्तर
Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए, पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : उत्तराखंड से सटे जनपद पीलीभीत में इन दोनों गहरे कोहरे की चादर छा गई और बर्फीली हवा चलने लगी जिससे ठिठुरन बढ़ गई। सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। किसानों को भी अपनी फसलों की चिंता सताने लगी। तराई की तलहटी में स्थित पीलीभीत जनपद में इन दोनों कड़ाके की ठंड पड़ने लगी जिससे सामान्य जीवन अस्त व्यस्त होने लगा पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फीली बर्फबारी और उत्तर पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पीलीभीत का सामान्य जीवन अस्तव्यस्त होने लगा। पूरे जनपद में घने कोहरे की सफेद चादर छा गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था।
बुधवार को भी पूरे जनपद में बर्फीली हवाएं चलती रही और कोहरे की घनी चादर छाई रही लोग ठंड की बचने के लिए अपने घरों में ही रहने पर मजबूर हो गए। सूर्य नारायण ने भी दर्शन नहीं दिए जिससे मौसम में गलन बरकरार रही। घने कोहरे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों की भी कमी देखी गई। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखे जिससे लंबी कतारे लगने लगी। घने कोहरे और बर्फीली ठंड के कारण सरकारी और निजी कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारी देर से पहुंच रहे हैं जिस काम काज देर से शुरू हो पा रहा है गिरते तापमान के कारण किसानों की बेचैनी भी बढ़ गई है। आलू, सरसों और दलहनी फसलों पर पर पाला पड़ने की आशंका है इससे उत्पादन कम हो सकता है।
Also Click : Hathras : हाथरस में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में चोरी, लूट और अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठीं
What's Your Reaction?









