मसूरी में अतिक्रमण पर सख्ती, कसमंडा रोड पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, सामान और जर्जर वाहन जब्त।

पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को

Feb 18, 2026 - 16:20
56 Views
मसूरी में अतिक्रमण पर सख्ती, कसमंडा रोड पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, सामान और जर्जर वाहन जब्त।
मसूरी में अतिक्रमण पर सख्ती, कसमंडा रोड पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, सामान और जर्जर वाहन जब्त।

रिपोर्टर सुनील सोनकर
मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की। मसूरी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के निर्देश पर कसमंडा होटल जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे पटरी व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क पर रखा गया सामान जब्त किया गया तथा लंबे समय से खड़ी जर्जर और अनुपयोगी गाड़ियों को भी हटाकर कब्जे में लिया गया।क्षेत्रीय निवासियों ने शिकायत की थी कि माल रोड के पास कसमंडा मार्ग पर कुछ पटरी व्यापारी बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क किनारे बॉक्स और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे थे। इसके अलावा कई पुरानी और कंडम गाड़ियां भी सड़क किनारे खड़ी थीं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था बल्कि वहां गंदगी फैल रही थी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगने लगा था। क्षेत्रीय सभासद जसबीर कौर की पहल पर नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पालिका टीम ने अतिक्रमण कर रखे। 

अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि संबंधित पटरी व्यापारियों को पूर्व में कई बार नोटिस और मौखिक निर्देश दिए गए थे कि वे सड़क पर सामान न रखें। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटरी व्यापारियों के लिए नगर पालिका द्वारा अलग से स्थान चिन्हित किया गया है। जिन व्यापारियों को निर्धारित स्थान आवंटित किया जा रहा है, उन्हें वहीं व्यवसाय करना होगा। यदि कोई व्यापारी पुनः सड़क या अन्य प्रतिबंधित स्थान पर सामान रखता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के निर्देश पर माल रोड क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि माल रोड पर अवैध रूप से पार्क की जा रही गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। साथ ही ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है जिससे मुख्य मार्गों पर वाहन पार्किंग पूरी तरह नियंत्रित की जा सके। उन्होंने माल रोड के दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकानों के आगे किसी भी प्रकार के वाहन खड़े न होने दें। यदि कोई वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्क किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Also Read- Bajpur : शहरी विकास कार्यों ने आम लोगों का जीवन बिगाड़ दिया- यशपाल आर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow