Hardoi: कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा, जिलाधिकारी ने किया पूजन।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नव निर्मित मंदिर में आज धार्मिक वातावरण के बीच राम, सीता और लक्ष्मण जी की मूर्तियों सहित शिवलिंग की विधि-विधान
हरदोई: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नव निर्मित मंदिर में आज धार्मिक वातावरण के बीच राम, सीता और लक्ष्मण जी की मूर्तियों सहित शिवलिंग की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी अनुनय झा उपस्थित रहे, जिन्हें पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराकर प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूर्ण कराई।
अनुष्ठान के उपरांत जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी तथा नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारियों के साथ आयोजित विशाल भंडारे में संतों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस व होमगार्ड जवानों को पूड़ी, सब्जी और मिष्ठान का वितरण किया।
इस अवसर पर जिला जज रीता कौशिक, एसीजेएम काव्या सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव और गरिमा सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, शासकीय अधिवक्ता तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया।
Also Read- Hardoi : हरदोई में जिलाधिकारी ने जन सुनवाई में 45 शिकायतें सुनीं, कई का मौके पर निस्तारण किया
What's Your Reaction?











