सम्भल में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ सपा सर्वसमाज का प्रदर्शन, रिलीज पर रोक की मांग।

सम्भल में प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म की रिलीज का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी

Feb 18, 2026 - 15:57
120 Views
सम्भल में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ सपा सर्वसमाज का प्रदर्शन, रिलीज पर रोक की मांग।
सम्भल में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ सपा सर्वसमाज का प्रदर्शन, रिलीज पर रोक की मांग।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म की रिलीज का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की बेटी और मुस्लिम युवक की प्रेम कहानी को गलत और आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं और शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

ज्ञापन सौंपते हुए वक्ताओं ने कहा कि फिल्म के नाम में यादव जाति का उल्लेख गलत तरीके से किया गया है। ट्रेलर और प्रचार सामग्री में भी यादव समाज को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है। उनका दावा है कि अभिनेत्री द्वारा दिए गए बयानों से स्पष्ट होता है कि फिल्म की कहानी ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है, जिससे समाज में वैमनस्यता और कड़वाहट फैलने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि किसी एक जाति या समुदाय को टारगेट कर इस तरह की फिल्में बनाना सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है। इसी कारण यादव समाज के साथ-साथ मुस्लिम समाज और अन्य वर्गों के लोग भी विरोध में एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उनकी प्रमुख मांगे है कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जाए। फिल्म निर्माता और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। सर्वसमाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो विरोध को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Also Read- Sambhal: भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, UGC बिल लागू करने की माँग को लेकर निकाली रैली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow