Hardoi: हरदोई में किसान दिवस आयोजित, योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री पर जोर।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन में किया गया। कार्यक्रम

Feb 18, 2026 - 17:03
52 Views
Hardoi: हरदोई में किसान दिवस आयोजित, योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री पर जोर।

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन में किया गया। कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने फार्मर रजिस्ट्री को सभी किसानों के लिए अनिवार्य बताते हुए इसे शीघ्र कराने की अपील की।

अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री होने पर किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं—जैसे सम्मान निधि, बीज-खाद अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य लाभ—आसानी से मिल सकेंगे। जो किसान बाहर रह रहे हैं, उनके गांव आने पर प्रगतिशील किसान और किसान यूनियन पदाधिकारी रजिस्ट्री कराने में सहयोग करेंगे।

बैठक में आयुष्मान कार्ड बनवाने के पात्र लोगों को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक तकनीकी टीम या मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संपर्क करने की जानकारी दी गई। विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराए जाएं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। वहीं सिंचाई विभाग को नहरों व कुलाबों में टेल तक पानी पहुंचाने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि बढ़ते तापमान और हवा के प्रभाव से गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है, इसलिए खेत में नमी बनाए रखने और आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई। जिले में मूंग-उड़द के 5000 मिनीकिट वितरण तथा मूंगफली क्लस्टर प्रदर्शन के लक्ष्य की जानकारी भी दी गई, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग चल रही है।

किसानों को पराली न जलाने और उसे खेत में सड़ाकर खाद बनाने की सलाह दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी और किसानों की समस्याएं सुनीं।

किसानों ने क्षेत्रीय मुद्दों—नहरों में पानी, बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत, फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले वन्यजीव, सड़कों व नहर पटरी की सफाई तथा नदियों के किनारे अतिक्रमण हटाने—पर समाधान की मांग रखी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए और अगली किसान दिवस बैठक में प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Also Read- Hardoi : संडीला विकासखंड में नीति आयोग नोडल अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, योजनाओं की जमीनी हकीकत जांची

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow