Mussoorie: मसूरी में वनाग्नि से निपटने की तैयारी, मॉक ड्रिल में परखा गया रिस्पांस टाइम।

मसूरी में आगामी फायर सीजन से पहले मसूरी वन प्रभाग ने जंगल में भीषण आग लगने की काल्पनिक सूचना पर मॉक ड्रिल आयोजित

By INA News Desk
Feb 18, 2026 - 17:11
77 Views
Mussoorie: मसूरी में वनाग्नि से निपटने की तैयारी, मॉक ड्रिल में परखा गया रिस्पांस टाइम।
अमित कंवर डीएफओ मसूरी

रिपोर्टर सुनील सोनकर   
मसूरी में आगामी फायर सीजन से पहले मसूरी वन प्रभाग ने जंगल में भीषण आग लगने की काल्पनिक सूचना पर मॉक ड्रिल आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया। सुबह करीब 11 बजे सूचना मिलते ही वन विभाग, स्थानीय प्रशासन, आईटीबीपी, नगर पालिका परिषद, फायर सर्विस और पशु चिकित्सकों की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई।
डीएफओ अमित कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट फायर को डिजास्टर की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, रिस्पांस टाइम और उपलब्ध उपकरणों की कार्यक्षमता को परखने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया। टीमों ने आग पर काबू पाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया और वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया।
मॉक ड्रिल के दौरान फायर उपकरणों की जांच की गई। खराब या अनुपयोगी संसाधनों को चिन्हित कर समय रहते दुरुस्त करने की बात कही गई। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग से बचाव को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत सूचना दें।

Also Read- Mussoorie : मसूरी में महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मौसी फॉल मंदिर में हजारों ने किया जलाभिषेक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow