Pilibhit : वन्य जीवो के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए गहन खोजबीन शुरू
गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा लगाए गए स्नेर, जाल और उपकरणों की पहचान करने के लिए टीमों में बता गया है। अलग अलग टीम खेतों के साथ लगे फ्रिंज क्षेत्र की खोजबीन
Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए, पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : सामाजिक वन विभाग ने वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया टीम, ग्राम प्रधानों, ग्रामवासियों , प्राइमरी रिस्पांस टीम, बाघ मित्र, एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के स्टाफ के सहयोग से बीसलपुर के बरखेड़ा में वन्य जीवो के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए गहन खोजबीन शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत ने रेंज अधिकारी एवं स्टाफ, स्थानीय निकायों के साथ मिलकर रेंज के अति संवेदनशील बीट्स और जल निकायों के आस पास एंटी-स्नेयर वॉक (ASW) और एंटी-इलेक्ट्रोक्यूशन ड्राइव (AED) प्रारंभ किया गया।
टीम क्षेत्र में पाए जाने वाले सभी प्रकार के स्नेर, कुड़का, जाल और उपकरणों को खोजने, पुनः प्राप्त करने और नष्ट करने में विशेष रूप से प्रशिक्षित है,खासतौर पर खुदके की खोज के लिए मेटल डिटेक्टर का भी उपयोग किया जा रहा है। गहन खोजबीन के लिए दुधवा नेशन पार्क और कालागढ़ टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड को बुलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने तथा लगाए गए स्नेर, जाल और उपकरणों की पहचान करने के लिए टीमों में बता गया है। अलग अलग टीम खेतों के साथ लगे फ्रिंज क्षेत्र की खोजबीन करेगी व अन्य टीमें गांव में जाकर स्थानीय ग्राम वाशियो को वंजीवों के प्रति जागरूक करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को वंजीवों के प्रति जागरूक एवं संरक्षित करने के लिए उत्साहित करना है। इसके अतिरिक्त खेत में स्थित मचान, पंप हाउस आदि स्थानों की भी सुरक्षा को देखते हुए जांच की जाएगी। खोजबीन एवं निगरानी की यह प्रक्रिया आगामी दिनों में पीलीभीत की सभी रेंजों में निरंतर अपनाई जाएगी।
Also Click : वरिष्ठ IAS अधिकारी कमिनी रतन चौहान की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्ति पर उत्तर प्रदेश में वापसी
What's Your Reaction?











