Pilibhit : भीषण सड़क हादसे में 5 की हुई मौत, 6 गंभीर रूप घायल, कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ दर्दनाक हादसा

शनिवार बरेली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अमरिया रोड पर स्थित गांव बिसेन के पास पीलीभीत की तरफ से सवारियों से भरा एक ऑटो अ

By INA News Desk
Aug 23, 2025 - 20:43
209 Views
Pilibhit : भीषण सड़क हादसे में 5 की हुई मौत, 6 गंभीर रूप घायल, कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ दर्दनाक हादसा
भीषण सड़क हादसे में 5 की हुई मौत, 6 गंभीर रूप घायल, कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ दर्दनाक हादसा

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : बरेली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में फॉर्च्यूनर कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिनका हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे । बेहतर इलाज के लिए चिकित्सको को निर्देशित किया।

शनिवार बरेली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अमरिया रोड पर स्थित गांव बिसेन के पास पीलीभीत की तरफ से सवारियों से भरा एक ऑटो अमरिया की जा रहा था दूसरी तरफ एक फॉर्च्यूनर कार तेजी से आ रही थी दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।ऑटो रिक्शा तेज टक्कर खाकर खाई में जा गिरा जिससे ऑटो में सवार 45 वर्षीय राजदा बेगम, तीन वर्षीय हमजा, 32 वर्षीय फरीदा बी, 10 वर्षीय जानिसार एवं 30 वर्षीय टेंपो चालक विजय की भी मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी जिस पर घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Also Click : Ballia : जन समस्याओं को लेकर S.E कार्यालय पहुंचना भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर को पडा भारी, रिपोर्ट दर्ज, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- विद्युत विभाग भ्रष्टतम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow